Monday, 5 August 2013

याद आ गया...........

हर दर्द को सहना आ गया,
फिर से ज़िन्दगी जीना आ गया,
यादों में सिमटकर रह गए तुम,
हंसने का हर बहाना याद आ गया............


तकलीफों को भूल चुके हैं हम,
यारों का वो ज़माना याद आ गया,
इश्क ने हमें
कर दिया था बर्बाद,
आज यारी निभाना याद आ गया............


तेरी वफ़ा के साए में,
उनको भूल गए,
पर साथ उनके,
वो वफाओं का गुज़रा दौर याद आ गया..........


चाहत नही रही अब तेरी,
यारों की चाहत में दुनिया भूलना याद आ गया.
बहुत दुखाया है दिल उनका मैंने ,
आज हर शिकवों को मिटाना याद आ गया........