Wednesday, 4 June 2014

ज़रूरी न समझा ……

एक बार रोकना भी ज़रूरी न समझा ,
कुछ कदम साथ चलना भी ज़रूरी न समझा
क्या साथ दोगे  तुम मेरा,
जब एक पल मेरे लिए ठहरना  भी ज़रूरी न समझा ……

वक़्त है अनमोल तेरा मानती हूँ मैं,
पर उस वक़्त में कुछ पल मेरे लिए निकलना भी ज़रूरी न समझा ,
चाहत , प्यार, इश्क़, वफ़ा.…सब बेमाने लगते हैं,
क्योंकि इन लफ़्ज़ों के मतलब समझाना भी तुमने ज़रूरी न समझा ……

थक  गयी हूँ अब इस  लापरवाही से,
जहाँ मेरी अहमियत समझना  भी तुमने ज़रूरी न समझा,
जा रही हूँ तेरे इस जहाँ से ,
क्योंकि  समझौता करना अब मैंने ज़रूरी न समझा……