Friday, 6 September 2013

शिव तुझे आना होगा.............

शिव तुम्हें आना होगा,
नारी को बचाना होगा,
पापियों का दमन करना होगा,
मुरझाये चेहरों को मुस्कुराना होगा,
शिव तुम्हें आना होगा.......



त्रिलोचन अब खोलने होंगे अपने नैन तुझे,
दुनिया को दिखाना होगा,
नही है अबला नारी,
शक्ति का दर्शन करना होगा,
शिव तुम्हें आना होगा.....

तू संहारक है आतताइयों  का फिर क्यूँ चुप है इस बार ,
क्यूँ नही दीखता तुझे नारी की अस्मत से खिलवाड़,
शिव बहुत हुआ अब, दिखा अपना रुद्रावतार,
शिव तुझे आना होगा, हर पल जब-जब होगा नारी की अस्मत पे वार..........

Monday, 5 August 2013

याद आ गया...........

हर दर्द को सहना आ गया,
फिर से ज़िन्दगी जीना आ गया,
यादों में सिमटकर रह गए तुम,
हंसने का हर बहाना याद आ गया............


तकलीफों को भूल चुके हैं हम,
यारों का वो ज़माना याद आ गया,
इश्क ने हमें
कर दिया था बर्बाद,
आज यारी निभाना याद आ गया............


तेरी वफ़ा के साए में,
उनको भूल गए,
पर साथ उनके,
वो वफाओं का गुज़रा दौर याद आ गया..........


चाहत नही रही अब तेरी,
यारों की चाहत में दुनिया भूलना याद आ गया.
बहुत दुखाया है दिल उनका मैंने ,
आज हर शिकवों को मिटाना याद आ गया........




Monday, 29 July 2013

मेरी ख़ुशी की वजह..........

मेरी ख़ुशी की वजह भी मैं हूँ और मेरे गम की वजह भी मैं ही हूँ,
क्यूँ मैं दूँ अपनी गलतियों का दोष किसी और को,
जब वफाई भी मैंने की और बेवफाई भी मैंने ही की.................

वक़्त-बेवक्त की बात नही ये,
वक़्त भी मेरा था और हर लम्हा भी मेरा था,
उजाला भी मेरा था और अँधेरा भी मेरा था,
दिल भी मेरा था और धड़कन भी मेरी थी,
ये दुनिया भी मेरी थी और तुम भी सिर्फ मेरे थे............


कुछ बातें अधूरी रह गयीं,
कुछ लफ्ज़ अधूरे रह गए,
कुछ हंसी अधूरी रह गयीं,
कुछ मुस्कुराहटें अधूरी रह गयीं,
कुछ वादे अधूरे रह गए,
कुछ इरादे अधूरे रह गए,
और वो कल अधूरा रह गया जिस में हम शामिल थे एक साथ...............


अब भूला दिया तेरी हर एक याद को,
भूला दिया तेरे हर एक साथ को,
भूला दिया हर एक ख्वाहिश को,
भूला दी हर इक ख़ुशी जो तुझसे जुडी थी,
और भूला दिया खुद को जो सिर्फ तेरी थी............