Monday, 29 July 2013

मेरी ख़ुशी की वजह..........

मेरी ख़ुशी की वजह भी मैं हूँ और मेरे गम की वजह भी मैं ही हूँ,
क्यूँ मैं दूँ अपनी गलतियों का दोष किसी और को,
जब वफाई भी मैंने की और बेवफाई भी मैंने ही की.................

वक़्त-बेवक्त की बात नही ये,
वक़्त भी मेरा था और हर लम्हा भी मेरा था,
उजाला भी मेरा था और अँधेरा भी मेरा था,
दिल भी मेरा था और धड़कन भी मेरी थी,
ये दुनिया भी मेरी थी और तुम भी सिर्फ मेरे थे............


कुछ बातें अधूरी रह गयीं,
कुछ लफ्ज़ अधूरे रह गए,
कुछ हंसी अधूरी रह गयीं,
कुछ मुस्कुराहटें अधूरी रह गयीं,
कुछ वादे अधूरे रह गए,
कुछ इरादे अधूरे रह गए,
और वो कल अधूरा रह गया जिस में हम शामिल थे एक साथ...............


अब भूला दिया तेरी हर एक याद को,
भूला दिया तेरे हर एक साथ को,
भूला दिया हर एक ख्वाहिश को,
भूला दी हर इक ख़ुशी जो तुझसे जुडी थी,
और भूला दिया खुद को जो सिर्फ तेरी थी............

4 comments: